फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Withheld salary of absentees in CMO's visit

सीएमओ के दौरे में अनुपस्थितों का रोका गया वेतन

Tue, 11 Jan 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Withheld salary of absentees in CMO's visit
केकराही अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रमेश सिंह ठाकूर - फोटो : SONBHADRA
जिले में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयास में लगे नए सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने मंगलवार को केकराही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित स्टाफ नर्स और फिजियोथेरेपिस्ट का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए और लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए सीएमओ रोजाना अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस निरीक्षण में अनुपस्थित अस्पताल कर्मचारियों का वेतन रोक कर कारण बताओ नोटिस पकड़ाया जा रहा है। मंगलवार को केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में डॉ. नरेंद्र सिंह के चिकित्सकीय अवकाश पर होने की बात बताई गई। स्टाफ नर्स उर्मिला पांडेय और फिजियोथेरेपिस्ट बेबी करिश्मा की अनुपस्थिति पर उनसे स्पष्टीकरण की मांग करते हुए वेतन रोक दिया है। इसके बाद अस्पताल में बीपीएमयू, फार्मेसी, लेबर रूम, इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया। इसमें सामने आई खामियों को दूर कराने का निर्देश दिया। इसके बाद टीकाकरण शिविर का भी जायजा लिया। इसके साथ ही लैब में सैंपल एकत्रित करने के लिए अतिरिक्त खिड़की बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपलों की जांच और जन आरोग्य मेले का प्रचार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed