फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Withdraw money from farmer's account by asking OTP

ओटीपी पूछकर किसान के खाते से रुपये निकाले

Tue, 27 Oct 2020 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Withdraw money from farmer's account by asking OTP
चुर्क। जिले में साइबर क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने एक किसान के मोबाइल पर काल कर किसान सम्मान निधि योजना के रुपये भेजने का सपना दिखा कर ओटीपी नंबर पूूछा। ओटपी नंबर पता चलते ही खाते से आठ हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरहट गांव निवासी ऋषी यादव के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा खाते में भेजने की बात कही। उन्होंने किसान से बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड की फोटो मांगा। उसके झांसे में आकर ऋषि ने सारी जानकारी दे दी। इसके बाद फोन करने वाले ने मोबाइल नंबर पर आई ओटीपी मांगा। ओटीपी नंबर पता चलते ही खाते से 8000 रुपये निकल गए। ऋषि के मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आया तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। ऋषि का कहना है कि जिस नंबर से फोन आया था अब उस पर काल नहीं जा रही है। उसने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed