फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   With the stolen jewelery worth millions two captive

लाखों के चोरी के जेवर के साथ दो बंदी

Fri, 20 Nov 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 20 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
With the stolen jewelery worth millions two captive
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरडाही तिराहे के पास शुक्रवार को पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में पुलिस ने पिछले माह हुईं कई चोरियों का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन



पकड़े गए चोरों के कब्जे से लगभग पौने तीन लाख रुपये के चोरी के सोने और चांदी के जेवरात और 22 हजार रुपये नगद बरामद किया गया। पकड़े गए चोरों ने अपने साथियों के बारे में भी जानकारी दी। इस बाबत चुर्क स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन



भोर में करीब साढ़े चार बजे मुखबिर के जरिए पुलिस अधीक्षक को रामलाल वर्मा को सूचना मिली कि पिछले माह राबर्ट्सगंज नगर व उरमौरा गांव में कई घरों में चोरी करने वाले दो चोर गोरडीहा तिराहे के पास चोरी करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी के निर्देश पर एएसपी शंभूशरण यादव के नेतृत्व में सीटी सीओ सच्चिदानंद, शहर कोतवाली प्रभारी अबरार अहमद, स्वाट टीम के प्रभारी वीके सिंह अलग-अलग गोरडीहा तिराहे पर घेराबंदी की।


पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दो युवक भागने लगे, हालांकि संदेह होने पर सब इंस्पेक्टर विजय यादव, देव प्रकाश यादव और शेष कुमार शर्मा ने दौड़ा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी करने की बात स्वीकारी और चोरी का सामान बरामद कराया।


एसपी ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज के उरमौरा गांव निवासी मंजूर खां पुत्र करीम उल्ला खां और वैद्यनाथ राम पुत्र संतराम के कब्जे से पिछले दिनों उरमौरा निवासी शिक्षाकर्मी रामसेवक और राबर्ट्सगंज के कई मकानों से चोरी गए सोने, चांदी के जेवर और 22 हजार रुपये नगद मिला है।



बरामद जेवर की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। उन्होंने बताया पकड़े गए दोनों चोर गिरोह बना कर चोरी करते थे। उनकी निशानदेही पर फरार उनके साथियों की तलाश जारी है। टीम को ढाई हजार रुपये इनाम दिया गया है। टीम में एसआई संजय कुमार, वृजराज, हरिनारायण, विजय यादव, जितेंद्र पांडेय, वीरेंद्र, वृजेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed