{"_id":"6519c82f705bfc581b06ba56","slug":"will-launch-campaign-against-illegal-mining-amitabh-thakur-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-4144-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ छेड़ेंगे अभियान: अमिताभ ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के खिलाफ छेड़ेंगे अभियान: अमिताभ ठाकुर
विज्ञापन
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सोनभद्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ने का एलान किया है। सोनभद्र पहुंचे पूर्व आईपीएस ने सुभासपा अध्यक्ष की ओर से पिछले दिनों दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की।
पुसौली स्थित आंबेडकर पार्क में पत्रकारों से बात करते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी अन्याय, अत्याचार औऱ भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने के लिए बनी है। कहा कि पार्टी अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध खनन में सत्ताधारी दल की सहभागिता को सामने लाएगी। डॉ. रोशन जैकब को खनन निदेशक पद से हटाए जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह सोनभद्र, बांदा, महोबा सहित अन्य जनपदों में अवैध खनन पर अंकुश लगाने में लगी हुई थीं, इसी कारण उन्हें खनन निदेशक के पद से हटा दिया गया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ओर से पिछले दिनों एक कार्यक्रम में जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है... के नारे लगवाने और दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए डीएम और सपा से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। कहा कि ओमप्रकाश राजभर का यह बयान न केवल भावनाएं भड़काने वाला है।
-- -- -
दुद्धी को जिला बनाने को होगा आंदोलन
बीजपुर। क्षेत्र के सेवकाडांड के गुरुकुल विद्या मंदिर प्रांगण में रविवार को आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सभा को संबोधित किया। कहा कि बड़े भौगोलिक क्षेत्रफल वाले सोनभद्र का विकास तभी संभव है, जब दुद्धी को नया जिला बनाया जाय। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद रेणुकूट से पार्टी दुद्धी को जिला बनाने के लिए एक वृहद आंदोलन की शुरुआत करेगी। कहा कि पावर कैपिटल के नाम से चर्चित यह क्षेत्र बिजली के लिए तरस रहा है। जर्जर उपकरण बदलने के नाम पर सरकार के संरक्षण में अधिकारी लाखों रुपये डकार रहे हैं। इस मौके पर सुशील कुमार सिंह, अविनाश मिश्रा, विनोद कुमार पांडेय, विनोद कुमार सिंह, सतेश्वर जायसवाल आदि रहे।