{"_id":"1f0d62b937a80150a26bd845abf97188","slug":"will-examine-hospital-buildings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भवनों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भवनों की होगी जांच
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार ने गुरुवार को जिला अस्पताल, उद्यान विभाग कार्यालय और नक्सल प्रभावित चेरूई गांव में पुलिस चौकी निर्माण का जायजा लिया।
अस्पताल में बन रहे सीएमएम कार्यालय की जांच तकनीकी टीम से कराने का निर्देश दिया। गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
मंडलायुक्त गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी संजय कुमार के साथ पहले अति नक्सल प्रभावित गांव चेरूई पहुंचे। निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्वक निर्माण जल्द पूर्ण कराने को कहा।
मऊ-चेरूई से बिरनचुआ गांव तक दो करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क को 31 मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
फिर जिला अस्पताल में आकस्मिक कक्ष, पैथालाजी लैब, एक्स-रे रूम, आपरेशन कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड के साथ ही निर्माणाधीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कक्ष और ओपीडी में व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
सीएमएस कक्ष के निर्माण की जांच तकनीकी टीम से कराने का निर्देश डीएम को दिया। अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
उधर, डीएम संजय कुमार ने सीएमओ और सीएमएस से निर्माण कार्य, स्टाफ की कमी और जन स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
यहां निरीक्षण के बाद आयुक्त उद्यान विभाग कार्यालय पहुंचे और पत्रावलियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त न्यायिक विंध्याचल मंडल रामचंदर, सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम मनीलाल यादव,
सीएमओ डा. एबी सिंह, सीएमएस डा. बलराम सिंह, एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी सच्चिदानंद, जिला उद्यान अधिकारी नलिम सुंदरम भट्ट उपस्थित रहे।
इसके पूर्व कमिश्नर ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की और 31 मार्च तक हर हाल में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।