फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will account for drought relief funds

खाते में जाएगा सूखा राहत धन

Sun, 23 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sun, 23 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
सूखे से प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों को सूखा राहत का चेक लेने और भजाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी किसानों के खाते में सीधे सूखा राहत का धन भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बतादें कि पूर्व में लेखपाल के माध्यम से किसानों को सूखा राहत का चेक मुहैया कराया जाता था। इसके बाद किसान चेक को लेकर बैंकों का चक्कर काटते थे। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र मेें करीब दो लाख किसान हैं।
विज्ञापन


इन किसानों की आजीविका खेतीबारी पर निर्भर है। पिछले कई वर्षों से सूखे की मार झेल रहे किसानों की हालत बद से बदत्तर हो चुकी है।


 शासन ने सूखा राहत कृषि निवेश योजना के तहत वर्ष 2014-15 में सूखे की चपेट मेें आने वाले एक एकड़ के नीचे के किसानों को साढ़े सात सौ तथा एक से दो एकड़ के बीच के किसानों को 15 सौ रुपये मुआवजा चेक के जरिए देने का फरमान जारी किया था। लेकिन चेकों को भंजाने में  किसानों को बैंकों का चक्कर काटना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समस्या से किसानों को छूटकारा दिलाने के लिए अब शासन ने जिला प्रशासन को आरटीजेएस के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में सूखा राहत की धनराशि भेजने का निर्देश जारी किया है।


 ताकि किसानों को चेक भंजाने की समस्या से छूटकारा मिल सकें। इस संबंध मेें जिलाधिकारी सीबी सिंह का कहना है कि अधिकांश किसानों को आरटीजेएस के माध्यम से उनके खाते में सूखा राहत का मुआवजा राशि भेज दी गई है।



सूखे से प्रभावित जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है उन क्षेत्रों के लेखपालों को किसानों के बैंक के पासबुक की फोटो कापी तत्काल तहसील प्रशासन को मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। किसानों का खाता नंबर उपलब्ध कराने में हिलाहवाली करने वाले लेखपालों को लापरवाह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed