फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra News Wife Chased and Brutally Beaten Over Dowry Accused of Burning First Wife to Death

Sonbhadra News: दहेज के लिए पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पहली को जला कर मारने का आरोप; FIR

Thu, 16 Apr 2026 11:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Apr 2026 11:21 PM IST
सार

Sonbhadra News: आरोपी ने पहले पत्नी की जलाकर हत्या कर दी थी। यह बात उससे और उसके घर वालों से शादी के वक्त छिपा दिया गया था। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन
Sonbhadra News Wife Chased and Brutally Beaten Over Dowry Accused of Burning First Wife to Death
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली का मामला। - फोटो : एआई

विस्तार

UP Crime: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डोमरिया गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और बाद में घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ज्योति पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 14 जून 2020 को डोमरिया निवासी सतीश पांडेय के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार नकदी और अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद शादी के महज दो माह बाद ही पति, सास किरण और ससुर आनंद द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


ज्योति का आरोप है कि 7 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे वह तबीयत खराब होने के कारण घर में लेटी थी। इसी दौरान उसका पति नशे की हालत में घर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच मोबाइल पर फोन आने पर वह घर से बाहर निकलने का प्रयास करने लगी, लेकिन आरोपी ने उसे खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष ने ई-रिक्शा मंगाकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। ज्योति ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि उसके पति ने पहले अपनी पहली पत्नी की जलाकर हत्या कर दी थी, जिसकी जानकारी शादी के समय उससे और उसके परिवार से छिपाई गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर महिला थाना में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed