फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When walking on the road, take care of your own safety and that of others.

Sonebhadra News: सड़क पर चलें तो अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें

Sun, 02 Nov 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
When walking on the road, take care of your own safety and that of others.
रॉबर्ट्सगंज में यातायात जागरूकता रैली में शामिल प्रतिभागी। संवाद
सोनभद्र। जिले में शनिवार को यातायात सुरक्षा माह का आगाज हुआ। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान पर सदर विधायक भूपेश चौबे और एसपी अभिषेक वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के उद्देश्य से पुलिस विभाग की ओर से शुरू इस अभियान में छात्रों, शिक्षकों, व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, विमला देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखीं तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन न चलाएं। दोपहिया चलाने पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। नाबालिगों को वाहन न देने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी संवेदनशीलता और अनुशासन का प्रतीक है। आपकी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए सड़क पर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सिटी रणधीर मिश्र, सीओ यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, एआरटीओ राजेश्वर यादव, टीआई विनोद यादव, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed