फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheels of vehicles stopped for six hours due to rain

बारिश से छह घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Mon, 14 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped for six hours due to rain
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 72 घंटे के दौरान रूक-रूककर हुई मानसूनी बारिश का असर इस कदर दिखा है कि पहली ही बारिश में नदी, नाले उफान पर आ गए। देवसर-बरगवां के मध्य सजहर जंगल के समीपस्थ झुरही नाला सोमवार की अलसुबह से ही उफान पर आ गया और दोपहर करीब 12.30 बजे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। गौरतलब हो कि जिले में विगत 72 घण्टे के दौरान मानसूनी बारिश का दौर चल रहा है। रूक-रूककर बारिश हो रही है। तो वहीं मानसून की पहली बारिश में ही जिले के अधिकांश नदी, नाले उफान पर आ गये हैं। जिसके चलते आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। बरगवां के सजहर जंगल के पहले स्थित नाला सोमवार की अलसुबह उफान पर आ गया। पानी खतरे के निशान से पुल के उपर से बहने लगा। लिहाजा करीब 6 घण्टे के अंदर समय से सीधी-सिंगरौली एनएच-39 का आवागमन ठप रहा। सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारे लग गयी थी। हालांकि इस दौरान पुलिया के समीप पुलिस मौजूद थी ताकि कोई घटना न घटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed