फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheat laden truck fell into the ditch, driver and driver died

गेहूं लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक-खलासी की मौत

Sun, 29 Nov 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Wheat laden truck fell into the ditch, driver and driver died
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शनिवार की सुबह गेहूं का बीज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक के चालक और खलासी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रक में फंसे शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहा था। ट्रक के चालक के मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने मालिक का पता लगाया। ट्रक लखनऊ से गेहूं का बीज लादकर दुद्धी जा रहा था। शनिवार की सुबह पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे ट्रक जैसे ही चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर पहुंचा, अनियंत्रित होकर तकरीबन 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक के केबिन में चालक और खलासी दबकर मदद की गुहार लगाने लगे। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस और मारकुंडी के काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर मदद करने में जुट गए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। गुरमा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से मृत चालक सुधीर सिंह निवासी अर्चना मोड़ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव और खलासी सर्वेश सिंह निवासी जनपद हरदोई के शव को निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। चौकी इंचार्ज ने मृतकों के घरवालों को घटना की सूचना दे दी है। उधर, हादसे में ट्रक के साथ ही गेहूं का बीज भी क्षतिग्रस्त हो गया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के घरवाले अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed