फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Welcomes CBSE exams to be conducted in May

सीबीएसई की परीक्षा मई में कराये जाने का किया स्वागत

Fri, 01 Jan 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Welcomes CBSE exams to be conducted in May
सोनभद्र/अनपरा। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से होंगी। चार महीने बाद परीक्षा कराए जाने के फैसले का विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी स्वागत किया है। विद्यार्थियों का कहना है कि पर्याप्त समय मिलने से अब वे परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित सेंट जोसेफ हाईस्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र प्रत्युष मिश्रा और अपूर्व यादव का कहना है कि सीबीएसई की तरफ से जारी बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल तैयारी के उद्देश्य से सही है। आयुष मिश्रा और सार्थक श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना कॉल में ऑनलाइन पठन-पाठन का विकल्प अवश्य मिला लेकिन बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी आशानुरूप नहीं हो सकी है। ऐसे में चार मई से बोर्ड परीक्षाएं होने से परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा के कक्षा 10वीं के छात्र अनुज गुप्ता और कक्षा 12वीं के छात्र राज सिंह का कहना है कि कोरोना काल में ऑफलाइन कक्षाओं के न चलने से तैयारी ठीक से नहीं हो पाई थी। अप्रैल बाद परीक्षा कराया जाना विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। वेदांत कटियार का कहना है कि सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी टाइमटेबल से निराशा हुई। बहुत देरी से परीक्षाएं संपादित करवाने से विद्यार्थियों के मन पर बोझ सा रहेगा जो उचित नहीं है। कक्षा 10वीं की छात्रा मोलिश्का जेराल्ड का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच परीक्षाएं करवाना सीबीएसई के लिए आसान नहीं होता। चार मई से परीक्षाएं शुरू करने का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। सेंट फ्रांसिस स्कूल के सहायक अध्यापक प्रशांतमणि त्रिपाठी और सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं मई में कराया जाना विद्यार्थियों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed