Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weekly market will be held every Saturday in Naudiha

Sonebhadra News: नौडीहा में प्रत्येक शनिवार को लगेगा साप्ताहिक बाजार

Wed, 14 Jan 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Weekly market will be held every Saturday in Naudiha
बढ़ती आबादी के बीच रोजमर्रा के सामान की आवश्यकता को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान सुमन देवी की अध्यक्षता में नौडीहा चौराहे पर बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर स्थित नौडीहा तिराहे पर प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि नौडीहा में आबादी की मांग के अनुसार रोजमर्रा का सामान लेने 5-6 किमी दूर रामगढ़ या सलैयाडीह जाना पड़ता है। हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगने से नौडीहा निवासियों की समस्या कम हो जाएगी। साग-सब्जी समेत सभी आवश्यकताओं का सामान मिल जाएगा। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रत्येक शनिवार को नौडीहा तिराहे पर साप्ताहिक बाजार लगाने का प्रस्ताव बनाया गया। बैठक में ग्राम प्रधान सुमन देवी, बाबूलाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, कल्पनाथ कनौजिया, ज्ञानदेव प्रजापति, विद्यासागर, सोमारु सिंह गोंड, रामकुमार, शोभनाथ, दिनेश कुमार, अशोक कनौजिया, रामशकल गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed