{"_id":"57111c074f1c1bb0104a6b3c","slug":"water-the-villagers-to-perform","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन करते अनपरा ग्राम पंचायत की औराडांड़ बस्ती के ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपिश बढ़ने के साथ ही पानी के लिए मारामारी मचनी शुरू हो गई है। अनपरा गांव के औराडांड एरिया में जल संकट गहराने से ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। पानी के लिए बजरंगनगर मोड़ के पास डब्बा-बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन विरोधी नारे लगाए। प्रधान और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। प्रभावित एरिया में तत्काल पानी टैंकर भेजा गया, तब ग्रामीण शांत हुए।
ग्राम पंचायत सदस्य अभिषेक पांडेय, दिलीप तिवारी, अजय पाठक, प्रमिला यादव, संध्या देवी, नरगिस देवी, राजमणि बैसवार, प्रेमा देवी आदि का कहना था कि प्रधान और सेक्रेट्री से कई बार गुहार लगाई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया, मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। अभी भी संजीदगी नहीं दिखाई गई तो गांव के लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा, शक्ति आनंद आदि का कहना था कि औड़ी में कुबरी टोला दुल्लापाथर के लोगों को भी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
मजबूरन ग्राम पंचायत को खुद से व्यवस्था करनी पड़ रही है। उधर, एडीएम के निर्देश पर पहुंचे बीडीओ आशाराम पटेल ने अनपरा, औड़ी और रणहोर प्रधान तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर पानी संकट की जानकारी ली। शाम को सीडीओ महेंद्र सिंह ने भी ऊर्जांचल का दौरा किया। एडीएम रामचंद्र ने भी पिपरी पहुंचकर एसडीएम डा. विश्राम सिंह यादव के साथ पानी संकट से निपटने के उपायों को लेकर मंत्रणा की। बीडीओ आशाराम ने स्वीकार किया कि पानी संकट के हालात बेहद खराब हैं। अधिकारियों को हालात से अवगत करा जरूरी उपाय अमल में लाए जाएंगे।