{"_id":"67d2fd03549f0dab730ada22","slug":"water-supply-will-be-done-thrice-on-holi-special-attention-will-be-paid-to-cleanliness-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125554-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: होली के दिन तीन बार होगी पानी की आपूर्ति, सफाई पर विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: होली के दिन तीन बार होगी पानी की आपूर्ति, सफाई पर विशेष ध्यान
विज्ञापन
रंगों का त्योहार होली लोग सकुशल मना सकें इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां की गई है। होली पर न सिर्फ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि होली के तीन दिन बाद पानी आपूर्ति की योजना भी बनाई गई है। ताकि रंग खेलने के लिए लोगों को पानी की दिक्कत न हो, इसके साथ ही टैंकर से भी पानी आपूर्ति कराई जाएगी।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के जलकल प्रभारी विमलेश ने बताया कि नगर क्षेत्र में सुबह और शाम को जिस समय पानी आपूर्ति की जाती है, होली के दिन भी उसी समय पानी आपूर्ति की जाएगी। सुबह सात से आठ बजे तक और शाम को छह बजे से सात बजे तक पानी आपूर्ति की जाती है। इसके अतिरिक्त होली के दिन दोपहर में एक बजे से दो बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। ताकि होली के दिन पानी की किल्लत न हो।
इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डो में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सफाईनायक आकाश रावत ने बताया कि होलिका जलाए जाने वाले स्थान पर साफ-सफाई कराते हुए चूना करा दिया गया है। होली के दिन सुबह समयानुसार साफ-सफाई करा दी जाएगी। यदि कहीं साफ-सफाई की समस्या है तो नगरवासी सूचना भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- --
होलिका जलाने वाले स्थान पर लगाए गए कर्मी
नगर क्षेत्र में जिन स्थानों पर होलिका सजाई गई है, वहां नगर पालिका प्रशासन के साथ ही बिजली निगम की तरफ से कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। ताकि होलिका जलाए जाने के दौरान कहीं कोई दिक्कत न होने पाए। उत्तर मोहाल में शीतला माता मंदिर के समीप बिजली तार के नीचे होलिका सजाई गई थी, वहां कर्मचारियों की देखरेख में होलिका दहन किया गया।
-- -
1533 नंबर पर करें कॉल, समस्या का होगा समाधान
नगर पालिका परिषद सोनभद्र क्षेत्र में यदि कहीं साफ-सफाई की समस्या है या फिर समय से पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है तो टोल फ्री नंबर 1533 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ईओ ने बताया कि शिकायत पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- --