फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water-starved villages sought a report

पानी की किल्लत वाले गांवों की रिपोर्ट तलब

Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 पेयजल के लिए मची मारामारी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जल निगम ने पानी की किल्लत वाले गांवों की सर्वे रिपोर्ट 24 घंटे में तलब की है। 14वें वित्त आयोग से गहरा रिबोर और टैंकर से पानी की आपूर्ति कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि अवकाश के दिनों में भी अफसर मुख्यालय न छोड़ें। 
विज्ञापन



 गुरुवार को डीएम सीबी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि जिस गांव के लिए जो पानी का टैंकर आवंटित किए जाए, उस टैंकर पर आवंटित गांव का नाम, टैंकर से आपूर्ति करने वाले ड्राइवरों का मोबाइल नंबर तथा संबंधित नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर भी दर्ज करना जरूरी है। शहरी इलाकों के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए एडीएम एवं देहात के लिए सीडीओ को जिम्मेदार बनाया है। राजकीय निर्माण निगम के अफसरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


डीएम ने पेयजल समस्या के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना कराई है। उसका नंबर 05444-222242 है। डीएम ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर पेयजल संबंधी समस्या दर्ज करा सकता है। इस दौरान सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed