फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water released from Bansagar

बाणसागर से छोड़ा जाएगा पानी

Mon, 30 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 30 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water released from Bansagar
चोपन स्थित सोन नदी, जिसमें बाणसागर बांध से छोड़ा जाना है पानी।
जिला प्रशासन ने जिले में पानी के गंभीर संकट को देखते हुए मध्य प्रदेश स्थित बाणसागर से पानी छोड़े जाने की मांग की है। जिलाधिकारी सीबी सिंह ने सोन नदी में एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। बाणसागर से सोन नदी में पानी छोड़ने से काफी हद तक पानी का संकट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले का अधिकांश क्षेत्रफल वनों और पहाड़ों से आच्छादित है।

जिले की सीमा छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और बिहार से सटी हुई है। कई वर्षों से कम बारिश होने और भीषण गर्मी के चलते जिले की 14 नदियों में से पांगन, मलिया, अजीर, लैरा, बेलन, लउवा, बकहर, कर्मनाशा और ठेमा नदियां सूख गई हैं। नदियों के सूखने से तेजी से जलस्तर नीचे खिसक रहा है। इस नाते पानी का संकट और भी गंभीर हो गया है। राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में इंडिया मार्का के लगे करीब 35 हजार हैंडपंपों में से लगभग 15 हजार हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जिससे पानी का संकट विकराल रूप धारण कर लिया है। अधिकांश बांध, चेकडेम और तालाबों के सूखने से पशु, पक्षी भी पानी के लिए बेहाल हो गए है। जंगली क्षेत्र पानी के अभाव में जीव, जंतु, पशु और पक्षी दम तोड़ने लगे हैं। पानी की संकट से जूझ रहे पहाड़ी इलाकों के रहवासियों ने पलायन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी सीबी सिंह ने शासन को बाणसागर से एक हजार क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़े जाने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को वर्तमान में नदियों और बांध आदि के सूखने से पानी किल्लत को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed