फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water on the road subsides

पेयजल के लिए सड़क पर उतरे

Sun, 24 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sun, 24 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Water on the road subsides
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के गोरडीहा में पेजयल संकट को लेकर गांव के लोग सड़क पर उतर पड़े। शनिवार को गांव में ही बाल्टी डिब्बा लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सदर ब्लॉक के सर्वाधिक पानी संकट से प्रभावित इस गांव में हैंडपंप खराब न तो टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है और न ही जिम्मेदारों ने किसी और तरह के इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन

 


डाक्टर राम मनोहर लोहिया योजना में चयनित गोरडीहा में करीब एक हजार आबादी निवास करती है। गांव में छह हैंडपंप लगे हैं। इनमें से तीन ने पानी देना बंद कर दिया है। शेष तीन हैंडपंप से काफी मशक्कत के बाद रुक-रुक कर पानी की निकल रहा है। पूर्व में इस तरह के हैंडपंपों में ग्रामस्तरीय अधिकारियों और प्रधानों को पाइप और एक हार्स पावर का सबमर्सिबल लगाने को कहा जा चुका है।

विज्ञापन

 

बावजूद जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। अभी तक एक भी हैंडपंप में मशीन नहीं लगाया गया। पेयजल संकट से जूझ रहे गांव के लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। जल निगम विभाग की लापरवाही के चलते कभी-कभार टैंकरों से पानी आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट का घेराव करने को बाध्य होंगे। डीपीआरओ एमपी द्विवेदी ने कहा कि सेक्रेटरी को मौके पर भेजते हैं। साथ ही ग्राम प्रधान से बात कर तत्काल हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएंगी। इस मौके पर सत्य प्रकाश, संतोष शर्मा, रामबहाल शर्मा, योगेंद्र, गुड्डू, सत्येंद्र, योगेंद्र, मनीष शर्मा, शांति, नन्हकी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed