{"_id":"6a7231c728a90e24c405d5ee","slug":"water-level-of-kanhar-dam-rises-two-gates-opened-as-a-precaution-alert-issued-for-riverbanks-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-150887-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर : एहतियातन खोले गए दो फाटक, नदी किनारे अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर : एहतियातन खोले गए दो फाटक, नदी किनारे अलर्ट जारी
दुद्धी (सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश का सीधा असर अब कनहर बांध पर दिखने लगा है। पानी की तेज आवक के कारण बांध का जलस्तर बढ़कर 262 मीटर तक पहुंच गया है। पानी निर्धारित सीमा के करीब पहुंचता देख सिंचाई विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए दूसरी बार बांध के दो फाटकों को खोल दिया है। फिलहाल गेट संख्या-2 और 4 से कुल 350 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। परियोजना के अवर अभियंता नंदलाल यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे बांध का जलस्तर 262 मीटर (क्रेस्ट लेवल) दर्ज किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल बांध में केवल 262 मीटर तक ही पानी रोका जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, कनहर बांध में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में पानी का संचयन किया गया है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए इंजीनियरों और तकनीकी स्टाफ की स्पेशल टीम को तैनात किया गया है, जो कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे जलस्तर की कड़ी निगरानी कर रही है। बांध के दो फाटक खोले जाने के बाद कनहर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग ने नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीणों को नदी की तरफ न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।