फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water is not reaching the tail of Jarenua Minor

Sonebhadra News: जरेनुआ माइनर के टेल तक नहीं पहुंच रहा है पानी

Tue, 05 Aug 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Water is not reaching the tail of Jarenua Minor
धंधरौल बांध से निकली मुख्य नहर घाघर से जरेनुआ माइनर के टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लगभग एक हजार बीघा खेत की सिंचाई बाधित हो रही है। लगातार इसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मुख्य नहर घाघर से निकली जरेनुआ माइनर की लंबाई लगभग 2 किलोमीटर है। इससे एक हजार बीघा खेतों की सिंचाई होती है। टेल के किसानों की माने तो नहर के हेड के पास ही एक पानी निकालने के लिए एक सायफन की आवश्यकता है। इसको लगाने के लिए पिछले एक वर्ष से ही पाइप रखा गया है लेकिन लगवाया नहीं गया है। इसके कारण माइनर में पानी आते ही इधर-उधर बहने लगता है। इससे एक तरफ जहां आस-पास के खेत जलमग्न हो जाते हैं वहीं टेल के किसान पानी की बाट जोहते रहते हैं। क्षेत्र के हरिशंकर सिंह पटेल, कृपा शंकर सिंह पटेल, राजबली सिंह, रामजी सिंह आदि किसानों ने बताया कि कई बार विभाग अधिकारियों से हेड पर साइफन लगवाने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साइफन नहीं लगाया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed