{"_id":"57016b854f1c1b1c29c812d7","slug":"water-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी-म्योरपुर में पानी संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी-म्योरपुर में पानी संकट गहराया
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी और म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया है। तालाब, कुआं, नदी-नाले सूख गए हैं, जबकि हैंडपंपों ने भी जवाब दे दिया है। इसकी वजह से आम जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से टैंकर से पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग उठाई है।
बभनी ब्लॉक बभनी, जौराही, तालेनाग, असनहर, घघरी, सहगौड़ा, देवनाटोला, चकपानी, रंपाकूदर, राजा सरई आदि गांवों के लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों शीत कुमार, संतोष, गुलाब, रणबहादुर सिंह, विनोद कुमार, सुनील, गजानंद, बाबूलाल, अनिल का कहना है कि क्षेत्र की पांगन नदी, संवरा नदी, कनवा नदी, बड़होर नदी सूखने के कगार पर है।
इसकी वजह से पशु-पक्षियों के समक्ष भी पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। बभनी मोड़ पर सात हैंडपंप लगे हैं, लेकिन एक मात्र शिव मंदिर परिसर में लगा हैंडपंप पानी दे रहा है। ग्रामीणों ने रिबोर कराए जाने के साथ ही टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। उधर म्योरपुर ब्लॉक के सागोबांध गांव में मनरेगा से सुलवनिया नाला पर बने दो चेकडैम सूख गए हैं। ग्रामीणों संतोष कुमार, जयशंकर, वासदेव, रामलाल, विजय, कमलेश, सोनू, जगदीश, संजय, राकेश ने जिला प्रशासन से हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है।