{"_id":"5eee3f398ebc3e433121dd23","slug":"water-accumulated-on-roads-due-to-heavy-rain-trees-fell-sonbhadra-news-vns531147410","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़कों पर जमा हुआ पानी, पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़कों पर जमा हुआ पानी, पेड़ गिरे
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शनिवार को छठवें दिन भी झमाझम बारिश हुई। इससे जगह-जगह जल भराव हो गया। कुछ इलाकों में लोगों के दुकानों में पानी घुस गया। बभनी क्षेत्र में लगातार बारिश से एक पेड़ गिर गया जिससे आवागमन प्रभावित रहा। लोगों के पेड़ हटाने पर आवागमन सामान्य हो सका।
राबर्ट्सगंज समेत आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से दोपहर बाद तक झमाझम बारिश हुई। दिन भर बादल छाया रहा। मौसम विभाग ने अभी बारिश की संभावना जताई है। नगर के धर्मशाला, बढ़ौली चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घोरावल: तहसील क्षेत्र के घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार को पूरे दिन जमकर बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई, वहीं लग्न के समय बारिश से शादी ब्याह करने वाले परिवारों में मायूसी देखी गई। ग्रामीण इलाकों में खरुआंव, कनेटी, तिलौलीकला, भैंसवार, पेढ़,शिवद्वार, सतद्वारी, बिसरेखी, धरसड़ा, मरसड़ा, खड़देउर, केवटा, सिरसाई, पिपरवार, दीवा, गुरूवल, डोमखरी, ख़िरीहिटा, डोमखरी, केवली, खुटहा, लक्ष्मणपुर, छैनी, सतौहा, नेवारी इत्यादि गांवों एवं यूपी एमपी के सीमावर्ती इलाकों में भी भारी बारिश हुई।
लगातार हो रही बारिश से से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ग्रामीण इलाकों में प्लास्टिक इत्यादि के सहारे लोग अपने कच्चे घरों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। अंजनी चौबे, नीरज कुमार, शिवनाथ बैसवार, महेश मिश्रा आदि किसानों ने बताया कि इस बारिश से किसानों को धान की नर्सरी डालने में काफी मदद मिलेगी।