फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Watch Tower built in three places to monitor forests

वनों की निगरानी को तीन स्थान पर बने वाच टॉवर

Sat, 24 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Watch Tower built in three places to monitor forests
रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय वन प्रभाग क्षेत्र में वनों की निगरानी व अवैध कटान को रोकने के लिए तीन जगह वाच टावर बनाए गए हैं वाच टावर से वनों की निगरानी करने में वनकर्मियों को आसानी होगी। प्रभागीय वन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि रेणुकूट वन प्रभाग क्षेत्र के तीन स्थानों पर शासन द्वारा वॉच टावर बनाने की अनुमति मिली थी जो बना लिया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि वाच टॉवर पर चढ़कर वनों की निगरानी आसानी से हो सकेगी। क्षेत्र में बढ़ते हुए अवैध कटान को देखते हुए शासन द्वारा वॉच टावर बनाने की अनुमति मिली है वॉच टावर पर चढ़कर वन कर्मी रात्रि में हो रहे अवैध कटान को रोक सकते हैं रात्रि में जंगलों में अवैध कटान की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर जंगलों में घुसकर लकड़ियों की कटान करते हैं वन कर्मियों की सक्रियता के बावजूद इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है, जिसे देखते हुए शासन द्वारा वाच टावर बनाने की अनुमति मिली थी। जिसे डिवीजन के तीन स्थानों पर बनाया गया है। कुछ अन्य स्थानों पर भी वाच टॉवर का निर्माण प्रस्तावित है, जिसे स्वीकृति मिलने पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर मुर्धवा बीट में, रेणुकूट हाथीनाला मार्ग पर हथवानी गांव में और तीसरा दुद्धी विकास खंड के खोखा गांव के जंगल में बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि वॉच टावर के बनने से रात में वनकर्मी इस पर चढ़कर अवैध कटान पर नजर रख सकते हैं। डीएफओ ने बताया कि रात्रि में जंगली क्षेत्रों में वन्यजीवों का भी खतरा बना रहता है इसलिए इन टावरों पर चढ़कर वनकर्मी सुरक्षित रहकर वन क्षेत्र की निगरानी कर सकते हैं। फिलहाल तीन जगहों पर वाचटावर बन गया है और जल्द ही शासन की स्वीकृति मिलते ही अन्य जगहों पर इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed