फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Was missing for a week, dead body found near Mukha Fall

सप्ताह भर से था लापता, मुक्खा फॉल के पास मिला शव

Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Was missing for a week, dead body found near Mukha Fall
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा फॉल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक बीते एक हफ्ते से लापता था। घटना की जानकारी पर बृहस्पतिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दस अगस्त 2021 की दोपहर करीब एक बजे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा गांव निवासी निशांत दुबे (20) पुत्र बिजेंद्र मणि दुबे अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आस पड़ोस और रिश्तेदारी में उसका पता लगाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर बुधवार की देर शाम मुक्खा फॉल के पास पत्थरों के बीच एक क्षत-विक्षत शव चरवाहों ने देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की खबर सुनकर लापता निशांत के बड़े भाई प्रशांत दुबे परिजनों व ग्रामीणों संग मौके पर पहुंचे। मुक्खा फाल पर पहुंचे। शव पूरी से तरह क्षत-विक्षत था लेकिन शरीर पर पड़े कपड़ों को देखकर प्रशांत ने अपने लापता भाई निशांत दुबे के तौर पर उसकी शिनाख्त की। इंस्पेक्टर क्राइम रामसहाय सिंह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। परिजनों ने बताया कि निशांत ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed