फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting can be done by wearing PPE kit

पीपीई किट पहन कर संक्रमित कर सकेंगें मतदान

Wed, 28 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Voting can be done by wearing PPE kit
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यदि कोविड-19 से संक्रमित कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहता है तो पीठासीन अधिकारी द्वारा ऐसे मतदाताओं को अंत में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा जाएगा। इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी जायेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट तत्काल उपलब्ध करायी गयी पीपीई कीट के साथ संबंधित मतदान स्थल पर पहुंच कर पीठासीन अधिकारी को पीपीई किट उपलब्ध कराएंगें। बताया कि उपलब्ध करायी गई पीपीई किट पहनकर पीठासीन अधिकारी उक्त मतदाता को मताधिकार का प्रयोग करवाएगा। इसके अलावा मतदान केंद्र पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की जाएगी। मतदान केंद्र पर मतदाताओं के मतदान करने के लिए यथासंभव तीन पंक्तियां पुरुष, महिला एवं दिव्यांगों के लिए अलग-अलग होगी। प्रत्येक पंक्ति में मतदाताओं के लिए छह फीट (दो गज) की दूरी पर खड़े रहने के लिए पूर्व से ही गोले निर्धारित किये जाएंगे। संक्रमण से बचाव के लिए मतदान बूथ पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेंट तथा मतदान कार्मिकों की बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed