फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Volunteers were given a pledge on cleanliness

Sonebhadra News: स्वयंसेवकों को स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प

Wed, 21 Feb 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Volunteers were given a pledge on cleanliness
सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तृतीय के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इसमें स्वयंसेवकों ने परिसर में साफ-सफाई की। इसके बाद महात्मा गांधी का सौंदर्य बोध और स्वच्छता विषय पर परिचर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। प्रभारी डाॅ. प्रदीप कुमार यादव ने गांधी जी के सौंदर्य बोध में स्वच्छता के विचार पर बहुत गंभीर चिंतन प्रस्तुत किया। वरिष्ठ शिक्षक डाॅ.रजनीकांत राम ने स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का पहला कर्तव्य विषय पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में एनएसएस के पूर्व स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने प्रयोगात्मक अनुभव को सहभागियों के साथ साझा किया। डॉ.मनोज कुमार गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ.अनिल कुमार दुबे, डॉ. दिनेश कुमार, डाॅ.रणबीर प्रताप सिंह, मनीष, रीना, क्षमा, प्रिया, अनीष, संदीप, प्रतिज्ञा, पूनम, रानू, गीता, कविष, निर्भय, अभिषेक, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed