फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   vKalua Bandhi will join Balui Bandhi, happiness among farmers

बलुई बंधी से जुड़ेगी कलुआ बंधी, किसानों में खुशी

Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
vKalua Bandhi will join Balui Bandhi, happiness among farmers
दशकों से कलुआ बंधी को बलुई बंधी से जोड़कर पानी भंडारण कर नहरों के माध्यम से खेतों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग अब साकार होती दिख रही है। समाज कल्याण एवं अनुसूचित/जनजाति राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड की पहल पर जल शक्ति मंत्री ने कलुआ बंधी को बलुई बंधी से जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

पूर्व में राज्य मंत्री संजीव गोंड से किसानों ने बलुई बंधी से कलुआ बंधी को जोड़कर पानी भंडारण करने की मांग रखी थी। राज्य मंत्री ने पिछले दिनों जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र भेज कर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था। जल शक्ति मंत्री ने अपनी सहमति देते हुए प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग को जल्द इस कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित कर दिया है। कलुआ बंधी में पानी मिल जाने पर करगरा, मितापुर, चिरूहुली समेत कई गांवों के किसानों को सिंचाई के साथ जंगली पशु पंछियों को पीने का पानी मिलने लगेगा। किसानों ने समाज कल्याण राज्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्रीय किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed