{"_id":"60e9e03d8ebc3eccc619976b","slug":"villagers-shouted-slogans-by-breaking-the-platform-of-the-slab-sonbhadra-news-vns599726699","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर,लापट्ट का चबूतरा तोड़ ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर,लापट्ट का चबूतरा तोड़ ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमा ब्लॉक के बसवा से जोकाही गांव जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण का आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को शिलान्यास के लिए बनाए गए चबूतरे को तोड़ दिया और शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की। कहा कि यदि मरम्मत कार्य शीघ्र नहीं होता है तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि बसवा से जोकाही गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक पक्की सड़क का निर्माण होना है। इसमें अभी लगभग 300 मीटर तक ही सड़क बन पाया है। उसकी कुल लागत 47.99 लाख रुपये है। ग्रामीणों का कहना ठेकेदार की तरफ से पैसा पास कराने के लिए शिलान्यास बोर्ड लगाया जा रहा है। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शिलान्यास के सामग्री को फेंकते हुए शिलान्यास का बोर्ड लगाने के लिए बनाया गया ईंट के चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों की मानें इस मार्ग से लगभग 150 लोगों के आवागमन होता है। बारिश के मौसम छोटे-छोटे बच्चों को भी स्कूल आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण सुधीर कुमार मौर्य, सोमारू मौर्य, सद्दाम, राकेश कुमार निषाद, संजय कुमार मौर्य, साहवाज खां, सुरेंद्र कुमार मौर्य, रामधारी सिंह आदि ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।