{"_id":"603a94538ebc3e8ca45ea178","slug":"villagers-opposed-the-construction-of-the-drain-sonbhadra-news-vns5771949115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच के नाली निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच के नाली निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
महुली। रीवां-रांची नेशनल हाईवे पर महुली कस्बे में इन दिनों एनएच की तरफ से दोनों पटरियों पर नाली निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण होने के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है।
रहवासियों का कहना है कि महुली से फुलवार की ओर जाने वाली सड़क पर एनएच की तरफ से पटरी पर नाली की छह इंच मोटी दीवार बनायी जा रहा है, जो भारी वाहनों के चढ़ते ही टूट जाएगा। क्षेत्र के कमलेश कुमार, राजमन गुप्ता, चंदन कुमार, राम प्रसाद काशीनाथ ने कहा कि फुलवार लिंक रोड से पहाड़ी इलाकों के करीब दर्जन भर गांव सीधे एनएच के दुद्धी विंढमगंज मार्ग से जुड़ते हैं। इस मार्ग पर हमेशा बड़ी छोटी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। इनका कहना है कि फुलवार लिंक रोड पर भारी वाहनों के मुड़ते ही एनएच की पटरी पर छह इंच मोटी नाली की दीवार ध्वस्त हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने यहां लिंक रोड को एनएच से जोड़ने वाली पटरी पर मजबूत निर्माण कराने की मांग की है।
इस संबंध में एनएच के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने कहा कि पटरियों से जुड़ने वाले लिंक मार्गों पर नाली की दीवार और मोटी कराई जाएगी।