फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   villagers locked the electric sub station

ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर जड़ा ताला 

Sat, 16 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 16 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
villagers locked the electric sub station
बभनी विद्युत सब स्टेशन में ताला बंद करते ग्रामीण।
शट डाउन लेकर खंभे पर तार ठीक करने चढ़ा संविदा कर्मी कृष्ण कुमार शुक्रवार की शाम विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से गंभीर रूप से झुलस गया। वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में उसे पैसे के अभाव में उपचार न कर अस्पताल से बाहर कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को बभनी सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया। क्षेत्र के करीब 18 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। विभाग के उच्चाधिकारियों से कृष्ण कुमार के उपचार का पूरा खर्च देने और लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बभनी में इकदीरी तिराहे पर शुक्रवार को खंभे से कुछ गड़बड़ी होने से आपूर्ति ठप हो गई थी। इस पर संविदा पर काम करने वाला कृष्ण कुमार सब स्टेशन पहुंचा और वहां से रात में शट डाउन लेकर इकदीरी मोड़ पर पहुंचा। वहां खंभे पर चढ़कर वह तार की मरम्मत कर रहा था इसी दौरान किसी ने सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। नतीजा कृष्ण कुमार खंभे पर ही चिपक गया और उसके शरीर का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


यह देख लोगों ने किसी तरह से उसे खंभे पर से उतारा और सीएचसी पर ले गए। चिकित्सक के रेफर करने पर लोग हिण्डाल्को अस्पताल और फिर वहां से वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि उसके पास पैसा नहीं था इसलिए अस्पताल वालों ने उसे बगैर उपचार के ही बाहर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को ग्रामीण युवक मंगल दल के जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में दोपहर बाद करीब ढाई बजे सब स्टेशन बभनी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर सब स्टेशन पर तालाबंदी कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने शटडाउन लेकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप करा दी है। बभनी, बड़होर, पोखरा, करकच्छी, इकदीरी, परसाटोला, चैनपुर, चौना, बैना, खोतोमहुआ, कोंगा, रनदह, आसनडीह, मचबंधवा, धनवार, चकसानी आदि गांवों में आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने चेताया कि जब तक लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई और झुलसे कृष्ण कुमार के उपचार की पूरी व्यवस्था नहीं होती आपूर्ति नहीं होने दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed