फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated for not repairing the bandh

बंधी की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Nov 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for not repairing the bandh
भारी बारिश की वजह से दुद्धी विकास खंड के फुलवार गांव के घघिया बंधी के टूट जाने के छह वर्ष बाद भी निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। बंधी की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इसी बंधी के पानी से खेतों की सिंचाई की जाती थी। बंधी टूटने की सूचना कई बार जनप्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी दी गई। इसके बावजूद छह वर्ष बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि बंधी के टूट जाने से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है। इससे गर्मी के दिनों में हैंडपंप व कुओं का पानी भी सूख जाता है। बंधी के टूटने के बाद से यहां जल संकट खड़ा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलेगा तो ग्राम पंचायत के पैसे से टूटी हुई बंधी का निर्माण करा दिया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे बालेश्वर सिंह, बिहारी सिंह, संजय यादव, उमेश, पुनू राम, सुनिता देवी, सोनिया, अनिता, मीना देवी ने कहा कि बंधी का तत्काल मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed