फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers created ruckus at the gate of private company

ग्रामीणों ने निजी कंपनी के गेट प किया हंगामा

Thu, 11 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus at the gate of private company
चुर्क। क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी के डिस्पेच गेट पर बृहस्पतिवार को पहुंचकर ग्रामीणों हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी की गाड़ियां सड़क के दोनों तरफ खड़ी कर दिए जाने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कंपनी की गाड़ियों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। पांच साल पहले जब ग्रामीणों ने बैरिकेडिंग कर गाड़ियों को रोक दिया था कि कंपनी के लोगों ने सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बाद कुछ नहीं किया गया। इस बीच सड़क और खराब हो गई है। जिससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उधर, ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने पर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि क्षतिग्रस्त सड़क की अविलंब मरम्मत नहीं कराई गई तो कंपनी के गेट धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। इस दौरान राम बाबू, सोनू गुप्ता, शिव कुमार मालवीय, जोगिंदर, दिनेश, रोहित सहित काफी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed