फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers caught the youth running away after stealing

चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 11 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught the youth running away after stealing
आसनडीह। बभनी थाना क्षेत्र के चीकूटोला में एक किराने की दुकान में चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसे खंभे में बांधकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया। चीकूटोला में कृष्ण कुमार की पान व किराना की दुकान है। रविवार को दुकान पर अपने बच्चे को बैठाकर वह अन्य कार्य निपटाने में लगे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दुकान में रखा रुपये से भरा बैग लेकर भागने लगा। बच्चे ने शोर मचाना शुरू किया तो आस-पास के लोग चोर के पीछे भागे। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर खंभे से बांध दिया। पूछताछ में उसकी पहचान नधिरा गांव निवासी के रुप में हुई। उसने कई अन्य चोरियों के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed