{"_id":"5edfbd458ebc3e42bd4d93d2","slug":"villagers-accused-of-removing-overloaded-sand-trucks-sonbhadra-news-vns5291580182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को हटाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को हटाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगोबांध। म्योरपुर ब्लॉक के सांगोबांध म्योरपुर मार्ग पर मनरुतोला में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बालू लदे 24 ओवरलोड ट्रकों को खड़ा कराया था, जिसमें से सात ट्रक मंगलवार को रात में हटा दिया गया। हालांकि एआरटीओ पीएस राय ने बताया कि उन्हें 17 वाहन पकड़े जाने और जिला खनन अधिकारी मोहम्मद महबूब ने बताया कि उन्हें 18 ओवरलोड ट्रक पकड़े जाने की जानकारी सर्वेयर ने दी है।
बता दें कि यूपी-छत्तीसगढ़ की सीमा पर बालू का खनन कर ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। इससे म्योरपुर-सांगोबांध मार्ग गड्ढे में तब्दील हो रहा है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से लेकर अन्य अधिकारियों तक से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर सोमवार को ग्रामीणों ने रास्ता बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और 24 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। लोगों के विरोध पर मौके पर पहुंची बभनी थाना पुलिस को 24 ओवरलोड ट्रक सुपुर्दगी में दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में ही सात ट्रकों को वहां से हटा दिया गया। इस बाबत एआरटीओ पीएस राय का कहना है कि जब वे रात करीब नौ बजे वहां पहुंचे तो उन्हें 17 वाहनों के पकड़े जाने की जानकारी दी गई थी। मंगलवार को ओवरलोड वाहनों की जांच के दौरान एक भी ट्रक सड़क पर नहीं नजर आए। एआरटीओ ने कहा कि उन्हें 17 वाहनों के पकड़े जाने की जानकारी हुई थी। उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वही जिला खनन अधिकारी मोहम्मद महबूब ने बताया कि उन्हें सर्वेयर ने 18 वाहन पकड़े जाने की सूचना दी है।