फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Village employment servants protested against gram pradhans at the collectorate

प्रधानों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा ग्राम रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 28 Jun 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Village employment servants protested against gram pradhans at the collectorate
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्राम पंचायत में 14 वर्षों से अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। मनरेगा योजना अंतर्गत सभी कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ग्राम रोजगार सेवकों को परेशान कर रहे हैं और रोजगार सेवक के स्थान पर अपने चहेतों से कार्य करा रहे हैं। रोजगार सेवक से मस्टररोल पर भी हस्ताक्षर नहीं कराया जा रहा है। कहने पर हटाने की धमकी देेने के साथ ही गाली-गलौज मारपीट तक करने के अमादा हो रहे हैं। यह शासनादेश के विरुद्ध है। कहा कि रोजगार सेवक को परेशान किया गया तो हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से कार्य बहिष्कार व आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से वेदप्रकाश, गिरीश चंद्र, प्रदीप कुमार, त्रिलोकीनाथ, प्रशांत, छोटेलाल, संजय, विजय बहादुर, रुक्मणी, प्रदीप सिंह राणा, विजय प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed