फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Bardiya and Kanch

Sonebhadra News: बर्दिया और कनछ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Sat, 18 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Bardiya and Kanch
चोपन। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को चोपन ब्लॉक के बर्दिया और कनछ गांव में पहुंची। एलईडी स्क्रीन पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभाग के स्टॉल भी लगाए गए। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित कराया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन, निशुल्क खाद्य सामग्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का स्वीकृति पत्र, एनआरएलएम समूह की महिलाओं को चेक, मनरेगा जाॅब कार्ड का वितरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित है। उन्हें सिर्फ योजनाओं का लाभ ही नहीं दिया जा रहा, बल्कि उन तक पहुंचकर यह जानने की भी कोशिश की जा रही है कि उससे उनके जीवन में क्या बदलाव आया है। इस मौके पर चोपन बीडीओ शुभम जायसवाल, एडीओ पंचायत सुनील पाल, जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed