फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vijay Bahadur Panki and Rajkumar became the project heads of Harduaganj

Sonebhadra News: विजय बहादुर पनकी और राजकुमार हरदुआगंज के परियोजना प्रमुख बने

Thu, 03 Jul 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vijay Bahadur Panki and Rajkumar became the project heads of Harduaganj
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम में कार्यरत 9 अभियंताओं को प्रोन्नत कर उन्हें दूसरी परियोजनाओं में स्थानांतरित किया है। अनपरा से विजय बहादुर को पनकी और राजकुमार को हरदुआगंज का परियोजना प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्य अभियंता स्तर -1 के पद पर इं. आरएन श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता स्तर-2 के पद पर इं. बीपी अग्रवाल, इं. अनीश कपूर, इं. प्रशांत त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता के पद पर इं. संदीप कुमार रजक, इं. आशीष कुमार कुरील तथा इं. सूर्य प्रकाश पदोन्नत किए गए हैं।
विज्ञापन

अनपरा अ तापीय परियोजना में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत इं. प्रशांत त्रिपाठी को पदोन्नति कर अनपरा द तापीय परियोजना महाप्रबंधक और अधिशाषी अभियंता के पद पर कार्यरत इं. संदीप कुमार रजक को पदोन्नति कर अधीक्षण अभियंता- चतुर्थ अ तापीय परियोजना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनकी तापीय परियोजना पर कार्यरत इं. जीके मिश्रा, मुख्य अभियंता स्तर -1 के सेवानिवृत्त होने के बाद महाप्रबंधक द तापीय परियोजना अनपरा इं. विजय बहादुर को पनकी का परियोजना प्रमुख और महाप्रबंधक ब तापीय परियोजना ओबरा इं. राजकुमार गुप्ता को हरदुआगंज के परियोजना प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।

पदोन्नति पर अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारियों ने सभी पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता इं. चंद विजय, इं. वीके सिंह, इं. प्रमोद कुमार, इं. अजय अग्रवाल, इं. एसके रजक, अधिशासी अभियंता इं. मनोज यादव, इं. अदालत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed