{"_id":"6515be13bbfa165e270421f6","slug":"video-of-mla-firing-bullet-without-helmet-goes-viral-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-4054-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिना हेलमेट बुलेट चलाते विधायक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिना हेलमेट बुलेट चलाते विधायक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सड़क हादसों को रोकने के लिए दूसरों को यातायात नियमों के पालन का पाठ पढाया जा रहा है। ऐसे में जब नीति नियंता ही नियमाें की अनदेखी करें तो फिर सवाल उठना लाजिमी है। बृहस्पतिवार को ऐसा ही मामला सामने आया। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड बिना हेलमेट बुलेट चला रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लाेगों ने इस पर खूब टिप्पणियां की।
वीडियो में विधायक खुद बुलेट चला रहे हैं, जबकि पीछे की सीट पर एक युवक बैठा है। साथ में दो अन्य बाइक पर तीन युवक भी चल रहे हैं। इसमें एक बाइक के चालक ने तो हेलमेट पहन रखा है, मगर दूसरी बाइक पर किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। यह वीडियो विधायक ने फेसबुक एकाउंट पर ही अपलोड किया गया था, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। बिना हेलमेट बुलेट चलाने पर लोगों ने आड़े हाथों लेते हुए विधायक पर काफी तीखी टिप्पणियां भी कीं। हालांकि कुछ देर बाद ही उनके सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो हटा दिया गया। इस बाबत विधायक रामदुलार गोंड का कहना था कि वह अपने घर से गांव के ही मंदिर पर पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया है। वह खुद नियमों के प्रति सचेत हैं और दूसरों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
-- --