{"_id":"613e25f88ebc3e07583cab5b","slug":"victims-of-crimes-brahmins-are-not-getting-justice-ashutosh-pandey-said-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns611189577","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों के शिकार ब्राह्मणों को नहीं मिल रहा न्याय, सोनभद्र में बोले आशुतोष पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों के शिकार ब्राह्मणों को नहीं मिल रहा न्याय, सोनभद्र में बोले आशुतोष पांडेय
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सम्मेलन कोसंबोधित करते राष्ट्रीय ब्राह्मण युजन ?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में रविवार को हुए युवा ब्राह्मण सम्मेलन में ब्राह्मण समाज को एकजुट बनाने पर जोर दिया गया। सवर्णों के लिए मिले आरक्षण में सुधार और अन्य जातियों की तरह ब्राह्मणों के लिए भी अलग कानून बनाने की पुरजोर मांग की गई। आरोप लगाया कि विभिन्न अपराधों का शिकार हो रहे ब्राह्मण को न्याय नहीं दिलाया जा रहा।
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न तेजी से बढ़ा है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे, हमारे हितों की रक्षा नहीं होगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज में सब सुखी और संपन्न नहीं हैं। बड़ी संख्या में ऐसे ब्राह्मण परिवार हैं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें सवर्ण होने के चलते शिक्षा व रोजगार के उचित अवसर नहीं मिल रहे। यहां तक कि समाज में उचित सम्मान भी नहीं मिल पा रहा। सरकार को ब्राह्मणों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए ही इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान वक्ताओं ने ब्राह्मणों के उत्थान के लिए अपनी ओर से आर्थिक मदद करने की बात कहीं।
सम्मेलन में केंद्र सरकार की तरफ से सवर्णों के लिए दिए 10 प्रतिशत आरक्षण का स्वागत किया गया। साथ ही यह मांग समाज के लोगों ने किया कि इसमें इसमें थोड़े और सुधार की जरूरत है। यदि ऐसा होता है तो समाज के लोगों की बेरोजगारी में कमी जरूर आ जाएगी। अन्य वक्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा संध्या त्रिपाठी, और प्रदेश संघठन मंत्री नीरज देव पांडेय ने समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सर्वेश पाठक, कार्यक्रम संयोजक अमित पांडेय, जिलाध्यक्ष विजय शंकर पांडेय, शिवम पांडेय, अमित पांडेय, राकेश पांडेय, विकाश, कोमल पांडेय, मीनू चौबे आदि रहे। संचालन ओमप्रकाश दूबे ने किया।