{"_id":"630e50d725b18e72c90ec62a","slug":"vehicles-should-not-stand-on-the-road-commercial-establishments-should-arrange-for-parking-sonbhadra-news-vns6717360161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े न हों वाहन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान करें पार्किंग का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े न हों वाहन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान करें पार्किंग का इंतजाम
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम से नागरिकों को निजात दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को रेणुकूट पुलिस चौकी परिसर में बैठक हुई। पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में औद्योगिक संस्थान के प्रतिनिधि, परिवहन व्यवसायी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में चर्चा हुई कि नगर क्षेत्र में तमाम औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कारण भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ऊर्जांचल से कोयले के परिवहन के कारण अत्यधिक ट्रैफिक दबाव होने के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। मुर्धवा मोड़ से लेकर हाईटेक मोड़ तक ट्रकों के आड़े तिरछे खड़े होने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है और लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।
मुर्धवा क्षेत्र में जाम लगने एक कारण दुद्धी में निर्माणाधीन लउवा नदी का पुल भी बताया जा रहा है। पुल का काम पूरा न होने से झारखंड जाने वाली गाड़ियां हाथीनाला से मुर्धवा होकर गुजर रही हैं। इस कारण ज्यादा ट्रकों के आवागमन से भीड़ बढ़ी है। इस कारण प्रतिदिन स्कूल बस, एंबुलेंस और जरूरी कार्य से निकले लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने सभी पेट्रोल पंप को हिदायत दी है कि वह अपने पंप के आसपास पेट्रोलियम पदार्थ भराने वाली गाड़ियों को सुव्यवस्थित ढंग से पार्क कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने परिवहन व्यवसायियों से भी कहा है कि वह अपने यहां गाड़ियों को सड़क छोड़ पटरियों पर ही पार्क करें। पिपरी थानाध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा नेत्री बिंदु गिरी, क्षेत्रीय मंत्री राजेश सिंह, सूरज ओझा, अजय राय, बबलू पांडेय, विजय प्रताप सिंह, अरुण अग्रवाल, प्रमोद सिन्हा, अशोक कुशवाहा, चुनचुन ठाकुर, कौशल पांडेय, गोपाल साहू आदि मौजूद रहे।