फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicles getting stuck in the pit dug to lay the pipeline, causing problems

Sonebhadra News: पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गड्ढे में फंस रहे वाहन, परेशानी

Fri, 26 Jul 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicles getting stuck in the pit dug to lay the pipeline, causing problems
अनपरा। नगर में पाइपलाइन का कार्य लोगों के परेशानी का सबब बन गया है। कहीं सड़क नाली निर्माण का काम रुका है। तो कहीं खोदे गए गड्ढे में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। कहीं बारिश के बाद कीचड़ में वाहन फंस रहे हैं। कई बार शिकायत और नोटिस के बावजूद भी कार्यदायी संस्था पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगरवासियों के हर घर तक नल के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए सरकार जल जीवन मिशन के तहत नगर में पाइपलाइन बिछवा रही है। लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से लोग परेशान हैं। नगर के ज्यादातर हिस्सों में अभी पाइपलाइन का कार्य चल रहा है। कहीं पाइपलाइन बिछा दी गई तो कहीं बिछाने के बाद कनेक्शन नहीं दिया।
विज्ञापन

वहीं पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे पर मिट्टी डालने से हल्की बारिश में भी कीचड़ हो जा रहा है। इसके साथ कई वार्डों में सड़क और नाली निर्माण भी रुका हुआ है। शुक्रवार की भोर नगर वार्ड नंबर 20 में एक बोलेरो और एक पिकअप इसी पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में फंस गई। उसे निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ने बोलेरो को बाहर निकाला गया। नगरवासियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था पूरे नगर में अधूरा काम किया है। नगरवासियों ने खोदे गए गड्ढों को कंक्रीट से जल्द भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी एलएंडटी को नाेटिस जारी किया जा चुका है। आज वाहन फंसने की शिकायत मिली तो एलएंडटी वालों को तीसरी बार नोटिस जारी किया गया है। साथ नगर में अब कहीं भी गड्ढा खोदने पर रोक लगा दी गई है। कार्यदायी संस्था ने गड्ढों को भरने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। - विश्राम बैसवार-अध्यक्ष, नगर पंचायत अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed