फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vasectomy

महिला, पुरुष नसबंदी के तय किये लक्ष्य

Wed, 15 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vasectomy
सोनभद्र। जनसंख्या के दुष्प्रभावों व जनसंख्या नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत जिले में इस साल 1300 से अधिक महिलाओं, पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। इसके लिए ब्लाक वार लक्ष्य तय किये गए हैं। सर्वाधिक महिलाओं की नसबंदी घोरावल ब्लाक और नगवां ब्लॉक में सबसे कम पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत ही ब्लॉक स्तर पर महिलाओं एवं पुरुषों के नसबंदी का लक्ष्य तय किया गया है। एसीएमओ डा.आरजी यादव के अनुसार राबट्र्सगंज ब्लॉक में 139 महिला और 25 पुरुष, चतरा ब्लॉक में 49 महिला और 11 पुरुष, नगवां ब्लॉक में 105 महिला और 09 पुरुष, घोरावल ब्लॉक में 141 महिला और 26 पुरुष, दुद्धी ब्लॉक में 81 महिला और 18 पुरुष, चोपन ब्लॉक में 134 महिला और 24 पुरुष, म्योरपुर में 103 महिला और 43 पुरुष तथा बभनी ब्लॉक में 88 महिला और 12 पुरुषों का नसबंदी किए जाने का लक्ष्य है। जबकि जिला संयुक्त चिकित्सालय में 252 महिलाएं और 63 पुरुषों का नसबंदी होना है। जिले में कुल 1092 महिलाएं एवं 231 पुरुषों का नसबंदी किया जाना है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दिनवार शिविर लगाकर नसबंदी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed