फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Valentines Day 2022 love story of Lorik and Manjari On Varanasi Shaktinagar road rock was cut with sword

Valentines Day 2022: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर है अटूट प्रेम की निशानी, प्यार के लिए तलवार से काट डाली थी चट्टान

Mon, 14 Feb 2022 03:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Feb 2022 03:36 PM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे से गुजरते हुए मारकुंडी घाटी में जब भी किसी की नजर मध्य से कटे खड़े चट्टान पर पड़ती है तो उनके जेहन में लोरिक और मंजरी की प्रेम कहानी ताजा हो जाती है।

विज्ञापन
Valentines Day 2022 love story of Lorik and Manjari On Varanasi Shaktinagar road rock was cut with sword
पत्थर की अमर निशानी सुनाती है लोरिक और मंजरी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह किस्सा न लैला-मजनूं का है और न हीर-रांझा का। मगर सच्चे प्रेम की यह अमर कहानी सोनांचल के हर शख्स की जुबां पर है। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे से गुजरते हुए मारकुंडी घाटी में जब भी किसी की नजर मध्य से कटे खड़े चट्टान पर पड़ती है तो उनके जेहन में लोरिक और मंजरी की प्रेम कहानी ताजा हो जाती है।

विज्ञापन


प्रेमिका मंजरी की इच्छा पूरी करते हुए वीर लोरिक ने तलवार के एक वार से विशाल चट्टान को चीरकर अपने प्रेम को अमर कर दिया था। वेलेंटाइंस डे हो या कोई भी दूसरा खास दिन। प्रेमी जोड़े आज भी इसी निशानी को साक्षी मानकर अपने प्रेम को अमर बनाने की कसमें खाते हैं।
विज्ञापन


लोरिक और मंजरी की प्रेम कहानी 10वीं सदी की
लोरिक और मंजरी की यह प्रेम कहानी 10वीं सदी की है। आदिवासी अंचल में लोकप्रिय यह कहानी न सिर्फ सच्चे प्रेम का संदेश दे रही है बल्कि अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ने को भी प्रेरित करती है। सोनभद्र के अगोरी स्टेट की रहने वाली मंजरी को बलिया के गौरा निवासी वीर लोरिक से प्रेम हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याचारी शासक की मंजरी पर थी गलत निगाह

तब अगोरी स्टेट पर राजा मोलाभागत का शासन था। बेहद क्रूर और अत्याचारी शासक माने जाने वाले मोलाभागत की अपने राज्य की मंजरी पर गलत निगाह थी। राजा के मंसूबों से वाफिक मंजरी के पिता मेहर को जब बेटी के प्रेम के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत वीर लोरिक को विवाह करने को कहा।

Valentines Day 2022 love story of Lorik and Manjari On Varanasi Shaktinagar road rock was cut with sword
पत्थर की अमर निशानी सुनाती है लोरिक और मंजरी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला

बलिया से बरात सोन नदी के तट तक आ गई। राजा मोलाभागत ने उन्हें रोकने का भरपूर प्रयास किया लेकिन युद्ध के बाद लोरिक अगोरी किले तक पहुंचने में कामयाब रहे। राजा और उसकी सेना युद्ध में मारी गई। मंजरी की विदाई कराकर लोरिक लौटने लगे।

Valentines Day 2022 love story of Lorik and Manjari On Varanasi Shaktinagar road rock was cut with sword
पत्थर की अमर निशानी - फोटो : अमर उजाला

बरात जब मारकुंडी पहाड़ी पर पहुंची तब मंजरी ने अपने पति के अपार और शौर्य को चुनौती देते हुए प्रेम की कोई ऐसी अमर निशानी बनाने को कहा जिसे लोग वर्षों तक याद रखें। रहे। मंजरी की इच्छा पर वीर लोरिक ने अपनी तलवार के एक वार से ही पहाड़ी पर एक विशाल चट्टान को मध्य से चीर दिया।

यह विशाल चट्टान आज भी वहां मौजूद है। वीर लोरिक पत्थर के नाम से चर्चित यह स्थल प्रेम करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। वेलेंटाइंस डे पर जब प्रेमी युगल अपने प्रेम का इजहार करते हैं तो अपने सच्चे प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए इसका उदाहरण देना नहीं भूलते।

गोवर्धन पूजा पर होता है भव्य आयोजन

Valentines Day 2022 love story of Lorik and Manjari On Varanasi Shaktinagar road rock was cut with sword
वीर लोरिक के बारे में जानकारी - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर मारकुंडी घाटी में निर्मित वीर लोरिक पत्थर के पास वीर लोरिक की विशाल प्रतिमा भी स्थापित है। प्रति वर्ष गोवर्धन पूजा पर यहां भव्य कार्यक्रम होता है। यादव समाज के लोग दूरदराज से यहां पहुंचते हैं और पूजन में हिस्सा लेते हैं। माना जाता है कि लोरिक भी यदुवंशी थे। मेले के दौरान भंडारा और बिरहा का मुकाबला भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed