{"_id":"608e966929edf32bf67acdc7ff7beaa4","slug":"urea-late-drama-of-farmers-to-meet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया विलंब से मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया विलंब से मिलने पर किसानों का हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में स्थित क्रय-विक्रय समिति पर यूरिया देर से मिलने पर शनिवार को किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित किसानों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
पुलिस की देखरेख में किसानों को उर्वरक वितरित की गई। क्रय-विक्रय समिति पर सुबह करीब दस बजे खाद लेने के लिए कतार लगा कर खड़े किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
शोर-शराबा सुन कर समिति पर तैनात कर्मचारी घबरा गए और मोबाइल से सूचना देकर मौके पर फोर्स बुला लिया। पुलिस ने किसानों को उर्वरक दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों का कहना था कि कृषि विभाग की लापरवाही से समितियों पर किसानों को उर्वरक नहीं दिया जा रहा है। विवश होकर किसान दूकानों से महंगे दाम पर उर्वरक खरीद रहे हैं।
कहा कि समितियों पर खाद होने के बावजूद उर्वरक न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि जांच करा कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस की देखरेख में किसानों को खाद वितरित की जा रही थी। इस मौके पर विक्की सिंह, रमेश पटेल, दीना सिंह, रविंद्र, संजय, राकेश, प्रभुदयाल, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।