{"_id":"60d360ff8ebc3e33284cc660","slug":"uproar-created-to-free-heroin-smugglers-sonbhadra-news-vns596491764","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करों को छूड़ाने के लिए किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन तस्करों को छूड़ाने के लिए किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कचहरी परिसर राबर्ट्सगंज में बुधवार को हेरोइन तस्करों को छुड़ाने के लिए कुछ लोगों ने हंगामा किया। पुलिस के वाहन के आगे एक महिला लेट गई। हालांकि पुलिस के कड़ा रुख अख्तियार करने पर हंगामा करने वाले फरार हो गए।
बुधवार को राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने राबर्ट्सगंज के कांशीराम शहरी आवास निवासी आरती उर्फ मौसी, हिंमांशु और बहुआर गांव निवासी दयाराम को 120 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। दोपहर बाद फोर्स के साथ दरोगा जितेंद्र कुमार, गोपाल सिंह आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले गए। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। शाम करीब चार बजे जिला कारागार ले जाने के लिए पुलिस आरोपियों को वाहन में बैठाने लगी तो कुछ लोग हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि सभी को तत्काल छोड़ा जाए। काफी देर तक पुलिस कर्मी सभी को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुटे रहे। इस बीच एक महिला पुलिस के वाहन के आगे लेट गई। मामला गंभीर होता देख पुलिस कर्मियों ने हंगामा करने वालों का वीडियो बनाते हुए फोर्स बुलाने की बात कही तो हंगामा करने वाले फरार हो गए। इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को जिला कारागार ले गए।