{"_id":"61ec4f52539a38770f2edd05","slug":"up-divas-festival-will-run-for-three-days-sonbhadra-news-vns6349943169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों तक चलेगा यूपी दिवस उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों तक चलेगा यूपी दिवस उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम टीके शिबू की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस मनाने की रूपरेखा बनाई गई। इसमें हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए विविध प्रतियोगिताएं कराने का भी निर्णय लिया गया।
डीएम ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से आधुनिक उत्तर प्रदेश की संस्कृति के साथ आर्थिक विकास को केंद्र में रखकर आमजन तक जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न सेमिनार, प्रदर्शनी, गोष्ठियां आदि कार्यक्रम होंगे। इसे भव्य रूप देने के लिए डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिवस से संबंधित समस्त तैयारियां पूरी कर ली जाएं। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर वंदे मातरम और आजादी से जुड़े लोक गीतों का गायन, आजादी की गाथाओं पर आधारित नाटक या नृत्य नाटिकाओं का आयोजन होगा। शहीद उद्यान परासी दुबे में फोटोग्राफ/पेंटिंग प्रतियोगिता किशोर एवं युवा वर्ग की भागीदारी से कराया जाय। कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से कोविड-19 की परिस्थितियों के दृष्टिगत कोविड हेल्थ डेस्क स्थापित किया जाय। शहीद उद्यान परासी दुबे में शाम 05 बजे पुलिस बैंड के जरिए राष्ट्रधुन का वादन कराया जाएगा। बैठक में एडीएम राकेश सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।