{"_id":"655ce098736f31962a0d71d6","slug":"up-boards-practical-examinations-will-be-between-february-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-6082-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो से नौ फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो से नौ फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में यूपी बोर्ड के प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर तैयारी तेज हो गई है। समय सारिणी जारी होने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रायोगिक कार्याें को तेज करा दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन जिले में 205 स्कूल-कॉलेज संचालित हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 12वीं के 18942 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। शासन ने इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी के बीच होंगी। विद्यालय स्तर पर कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से 12 जनवरी के बीच होंगी। विद्यालय स्तर पर आयाेजित होने वाली कक्षा 9 की वार्षिक और 10 व 12 की प्री बोर्ड परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी काॅलेजों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है।
सभी काॅलेजों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। उन्हें सभी तैयारी समय से पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया है। - राजेंद्र कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक।