{"_id":"62322714cac1091cc9675fbe","slug":"up-board-five-mobile-teams-formed-to-stop-copying-sonbhadra-news-vns6436316192","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : नकल रोकने के लिए पांच सदल दल गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : नकल रोकने के लिए पांच सदल दल गठित
विज्ञापन
जिले में 77 केंद्रों पर 22 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी अंतिम दौर में है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए पांच सचल दल गठित किए गए हैं। हर दल में तीन-तीन सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा हर केंद्र पर आंतरिक सचल दल का भी गठन किया गया है। प्रतिदिन सचल दल को कार्रवाई की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम को देनी होगी।
बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा की तिथि नजदीक आता देख शिक्षा विभाग ने परीक्षा को सकुशल कराने की तैयारी में युद्धस्तर पर जुट गया है। डीएम टीके शिबू के अनुमोदन पर पांच सचल दल बनाया गया है। प्रथम सचल के प्रभारी डीआईओएस रविशंकर, दूसरे के उप प्राचार्या डायट राजेश आर्य, तीसरे दल के बीएसए हरिवंश कुमार प्रभारी बनाए गए हैं। चौथा सचल दल जीजीआईसी चतरा की प्रधानाध्यापिका उषा सिंह और पांचवां दल राजकीय हाईस्कूल सिधवा कनहरा के प्रधानाध्यापक डीपी सिंह के नेतृत्व में गठित किया गया है। परीक्षा के दौरान सचल दल प्रभारी और उसमें शामिल सदस्य केंद्रों का निरीक्षण कर नकलचियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सभी सचल दल को प्रतिदिन कार्यवाही की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि पांच सचल दल बनाया गया है। यूपी बोर्ड के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ दिया गया है।
परीक्षा में 42600 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षार्थी कुल बालक बालिका
हाईस्कूल 23886 11867 12019
इंटरमीडिएट 18714 9012 9702