{"_id":"623cacb8e98e206de27bd812","slug":"up-board-exam-started-amidst-tight-security-3241-absent-on-first-day-sonbhadra-news-vns6447499117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, पहले दिन 3281 अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, पहले दिन 3281 अनुपस्थित
विज्ञापन
चुर्क स्थित जय ज्योति इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के पूर्व जांच करते शिक्षक।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों में 3241 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सकुशल परीक्षा कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीमें चौकन्नी रहीं। अफसरों ने केंद्रों का भ्रमण कर शुचिता का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने की हिदायत दी।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से आरंभ हुई। इसमें शामिल होने के लिए एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। मास्क, सैनिटाइजर के बाद उन्हें प्रवेश पत्र के आधार पर चेकिंग कर केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की में 23825 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 21650 ही शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 17675 परीक्षर्थियों को शामिल होना था लेकिन 16609 परीक्षार्थी ही उपस्थित हो सके। दोनों पालियों में 3241 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। डीएम टीके शिबू और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क, जनता इंटर कॉलेज परासी पांडेय सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। फोर्स के साथ सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सिटी सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा राबर्ट्सगंज नगर एवं आसपास के इलाकों में बने केंद्रों पर भ्रमण कर जायजा लेते रहें। वहीं डीआईओएस रविशंकर भी भ्रमणशील रहे।
तीसरी नजर में होती रही निगरानी
जिला प्रशासन की ओर से नकलविहीन यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मियों से केंद्रों की जा रही निगरानी के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन
मंदिरों में मत्था टेक मांगा आशीर्वाद
परीक्षा देने से पहले परीक्षार्थियों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। किसी ने अपने मां पिता और बड़ों का आशीर्वाद लिया तो किसी ने मंदिरों में मत्था टेक पेपर अच्छा होने की प्रार्थना की। राबट्सगंज नगर स्थित शीतला मंदिर, संकट मोचन मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में परीक्षार्थी दर्शन पूजन को पहुंचे थे।
परीक्षा देते समय छात्र हुआ बेहोश
विकासखंड में तीन परीक्षा केंद्रों पर 1091 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे, जिसमें से 947 ने परीक्षा दी। दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज में 266 के सापेक्ष 248, उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान देवनाटोला में 405 के सापेक्ष 334, राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में 420 के सापेक्ष 365 ने परीक्षा दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में हिंदी की प्रथम पाली में परीक्षा देने पहुंचा हाईस्कूल का छात्र लालबाबू निवासी बभनी महुआरी टोला परीक्षा के दौरान बेहोश हो गया। दस मिनट बीतने के बाद भी होश न आने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट कांशीराम ठाकुर ने अपने निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. हेमलता ने बताया कि छात्र सुबह खाली पेट परीक्षा देने आ गया था जिससे बेहोश हो गया। अब हालत में सुधार है।

राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा देने के बाद ग्रुप डिस्कशन करती छात्राएं।- फोटो : SONBHADRA

परासी पांडेय स्थित जनता इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करते डीएम टीके शिबू और एसप?- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के पूर्व गेट पर छात्राओं की जांच कर?- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा के पूर्व गेट पर सिटिं?- फोटो : SONBHADRA