फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unhappy with transfer, employee commits suicide, workers stop work

Sonebhadra News: तबादले से नाखुश कर्मचारी ने दी जान, कर्मियों ने ठप किया कार्य

Thu, 31 Oct 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with transfer, employee commits suicide, workers stop work
एनसीएल अमलोरी कोयला क्षेत्र के एक कर्मचारी ने अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए जान दे दी। उसका शव फंदे से लटकता मिला। पास से मिले सुसाइड नोट में उसने उत्पीड़न के तहत ही तबादला करने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद साथी कर्मियों ने कार्य ठप कर दिया। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसके चलते कई घंटे कोयला उत्पादन से जुड़ा कार्य प्रभावित रहा। जांच के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन


एनसीएल अमलोरी परियोजना के कर्मचारी राजकुमार (59) ने मंगलवार को अपने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। राजकुमार शावेल अनुभाग में वेल्डर पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका शव आवास में गमछा के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया।
नोट में मृतक ने एनसीएल के अधिकारियों पर बगैर कारण दूसरे विभाग में ट्रांसफर करने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि ट्रांसफर उसे प्रताड़ित करने के उद्देश्य से किया गया।

इसी से आहत होकर वह सुसाइड करने को मजबूर हो गया। इस घटना को लेकर आक्रोशित श्रमिक संगठनों ने परियोजना में काम ठप कर दिया। हरकत में आए प्रबंधन ने तत्काल सुसाइड नोट में शामिल अनुभाग प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी। तब जाकर श्रम संगठन से उत्पादन ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed