फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Under the Amrit Mahotsav, from August 11 to 17, the tricolor will be hoisted in every village and every house.

अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त के बीच हर गांव और हर घर पर फहराएगा तिरंगा

Tue, 12 Jul 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Under the Amrit Mahotsav, from August 11 to 17, the tricolor will be hoisted in every village and every house.
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीडीओ सौरभ गंगवार ने मंगलवार को बैठक की। कार्यालय कक्ष में बैठक के दौरान सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए तय समय तक पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक समूहों के सहयोग से क्रियान्वित किया जाना है। सभी विभागीय, सरकारी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर घर तिरंगा का लिंक दिया जाएगा। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नलकूपों आदि स्थानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने डीआईओएस, बीएसए को निर्देशित किया कि वह स्कूलों में छात्र एवं अभिभावक के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सभी को जानकारी दें। प्रत्येक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजारोहण कराएं। बैठक में डीडीओ शेषनाथ सिंह चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, डीआईओएस आरपी यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, बीएसए हरिवंश कुमार, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed